Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में छात्र की हत्या कर गोबर के ढेर में शव छिपाने के आरोपी का अवैध घर ढहाया गया

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 5 February, 2024
नागौर (राजस्थान) में एक नाबालिग छात्र की हत्या कर गोबर के ढेर में शव छिपाने के एक आरोपी के अवैध घर को पुलिस-प्रशासन की टीम ने सोमवार को बुलडोज़र से ढहा दिया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार व सीओ समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इससे पहले मृतक के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।