राजस्थान में छोटे भाई की बारात निकलने से पहले करंट लगने से शख्स की हुई मौत
कोटा (राजस्थान) में रविवार को एक 26 वर्षीय युवक की बारात निकलने से पहले सतवीर नामक उसके 32 वर्षीय भाई की मौत हो गई। मृतक के भाई के अनुसार, दोपहर को बारात निकलने की तैयारी चल रही थी तभी घर के बाहर लगाए गए टेंट के खंभे को छूने से सतवीर को करंट लग गया। सतवीर के दो बच्चे हैं।
read more at Public


