राजस्थान में जलभराव की समस्या से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स, उतारा गया नीचे
भरतपुर (राजस्थान) में गुरुवार को चंद्रभान नामक शख्स अपनी कॉलोनी में जलभराव की समस्या से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया जिसे सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने काफी मशक्क्त के बाद नीचे उतारा। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। बकौल चंद्रभान, पार्षद और कलेक्टर से शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
read more at ABP न्यूज़


