राजस्थान में ज़मीन के पट्टे के लिए टीचर ने खुद को मुख्य सचिव बताकर अधिकारी को किया कॉल
चूरू (राजस्थान) में सरकारी शिक्षक द्वारा खुद को राज्य का मुख्य सचिव सुधांश पंत बताकर नगर परिषद आयुक्त को कॉल किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षक ने नगर परिषद में ज़मीन का पट्टा बनवाने के लिए ऐसा किया और उसने वॉट्सऐप डीपी पर पंत की तस्वीर लगाई हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at News18 हिंदी


