Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में जूनियर इंस्ट्रक्टर के 2,500 पदों पर होगी भर्ती; सीएम गहलोत ने दी मंज़ूरी

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 7 October, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तकनीकी शिक्षा (प्रशिक्षण) आईटीआई विभाग में विभिन्न व्यवसायों व विषयों के जूनियर इंस्ट्रक्टर के 2,500 पदों पर भर्ती को मंज़ूरी दी है। ये भर्तियां राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम 1975 (संशोधित) के तहत की जाएंगी। इसके अलावा गहलोत ने पुनर्वास व अनुसंधान केंद्र में 14 पदों के सृजन को भी मंज़ूरी दी है।