राजस्थान में जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, राहत-बचाव अभियान जारी
राजस्थान में कोटा जंक्शन के पास शुक्रवार रात जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतर गए। 'एएनआई' के मुताबिक, हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और मौके पर राहत-बचाव व पटरियों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसे लेकर कोटा मंडल के डीआरएम ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9001017097, 9414018692 जारी किए हैं।
read more at ANI


