Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला युवक बनेगा डॉक्टर, एनईईटी में हुआ सफल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 6 July, 2023
बाड़मेर (राजस्थान) के एक गांव की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले साजनराम ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी में सफलता हासिल की है और उनका डॉक्टर बनने का सपना पूरा होने जा रहा है। बकौल साजनराम, उनका परिवार आर्थिक रूप से कमज़ोर है और उन्होंने बाड़मेर के फिफ्टी विलेजर्स सेवा संस्थान के ज़रिए निशुल्क तैयारी कर दूसरे प्रयास में परीक्षा पास की।