राजस्थान में टायर फटने के बाद कार से टकराई बोलेरो; पति-पत्नी समेत 3 लोगों की हुई मौत
भरतपुर (राजस्थान) में शनिवार को बोलेरो और अन्य कार की भिड़ंत में कार सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत 4 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, टायर फटने से अनियंत्रित हुई बोलेरो सामने से आ रही कार से टकरा गई जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराए।
read more at Public


