राजस्थान में टायर फटने से पलटी कार, दृष्टिबाधित ज़िला युवा अधिकारी व उनकी मां की हुई मौत
अलवर (राजस्थान) में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार दौसा के ज़िला युवा अधिकारी राकेश अलोरिया (36) और उनकी मां की मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे राकेश के पिता घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, राकेश दृष्टिबाधित थे और 4 साल पहले सरकारी सेवा में आए थे।
read more at Public


