राजस्थान में टारगेट पूरा करने के लिए बैंक मैनेजर व कर्मियों ने मिलकर किया ₹2.50 करोड़ का गबन
प्रतापगढ़ (राजस्थान) में एक बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत 15 कर्मियों पर ₹2.50 करोड़ गबन करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, अधिकारियों द्वारा टारगेट पूरा करने का प्रेशर बनाए जाने पर पुराने ग्राहकों की एफडी से रुपए निकालकर फर्ज़ी खाते खोले गए। एक ग्राहक के खाते से ₹32 लाख निकाले जाने की शिकायत पर मामले का खुलासा हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


