राजस्थान में टेंपो और ट्रैक्टर में आमने-सामने की हुई टक्कर, टेंपो चालक समेत 3 लोगों की मौत
राजस्थान के धौलपुर में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे टेंपो चालक समेत उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान टेंपो चालक अयोध्या (38), हरिओम (22) और जसवंत (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टेंपो सवार लोग कैला देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
read more at Public


