राजस्थान में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार युवती की हुई मौत, अगले हफ्ते होनी थी शादी
अलवर (राजस्थान) के राजगढ़ में सोमवार को एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार काजल नामक 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के बाद काजल का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया। काजल के चाचा ने बताया कि वह एमए कर रही थी और 18 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी।
read more at हिन्दुस्तान


