Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ट्रक से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौके पर ही हुई मौत

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 16 February, 2024
बीकानेर (राजस्थान) में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक में पीछे से टकराने के बाद स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक लड़की, 2 महिलाएं व 2 पुरुष शामिल हैं और सभी मृतक गुजरात के रहने वाले थे। वहीं, हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं।