राजस्थान में ट्रांसजेंडर समुदाय को ओबीसी सूची में जोड़ने के बाद जारी किया गया पहला प्रमाण पत्र
राजस्थान में ट्रांसजेंडर समुदाय को ओबीसी सूची में शामिल किए जाने के बाद सोमवार को जयपुर में नूर शेखावत नामक ट्रांसजेंडर को पहला ओबीसी प्रमाण-पत्र जारी किया गया। जयपुर के उपखंड अधिकारी राजेश जाखड़ के अनुसार, प्रदेश सरकार ने ट्रांसजेंडर्स को ओबीसी श्रेणी में 92वें नंबर पर शामिल किया है व अब ट्रांसजेंडर आरक्षित श्रेणी का लाभ उठा सकते हैं।
read more at इंडिया टीवी


