Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में डांडिया कार्यक्रम में मची भगदड़, कई लोग हुए घायल

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 24 October, 2023
बीकानेर (राजस्थान) में सोमवार रात रेलवे ग्राउंड में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में काफी भीड़ पहुंचने के कारण अचानक भगदड़ मच गई जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। बकौल रिपोर्ट्स, भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग किया। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क पर लोगों के जूते-चप्पल बिखरे दिख रहे हैं।