राजस्थान में दो युवकों ने दुकान पर सामान लेने गई 15 वर्षीय लड़की का किया गैंगरेप
भरतपुर (राजस्थान) में दो युवकों द्वारा 15-वर्षीय लड़की का गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। परिजन ने बताया कि पीड़िता रात करीब 8 बजे सामान लेने के लिए दुकान गई थी जहां से दो लड़के उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन के अनुसार, दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं।
read more at ABP न्यूज़


