Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में नगर निकायों में 11,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 11 October, 2023
राजस्थान सरकार ने नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों के 11,772 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। आवेदक 16 अक्टूबर से 4 नवंबर रात 11:59 बजे तक https://lsg.urban.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 6 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 और आरक्षित वर्ग व विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹400 है।