राजस्थान में नगरपालिका की बैठक में महिला पार्षद ने चेयरमैन पर फेंकी चप्पल, हुई हाथापाई
मेड़ता (राजस्थान) में गुरुवार को विधायक लक्ष्मण राम की मौजूदगी में हुई नगरपालिका की बैठक में चेयरमैन गौतम टांक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी पार्षदों ने हंगामा कर दिया। सामने आए वीडियो में एक महिला पार्षद बैठक में चेयरमैन पर चप्पल फेंकती व एक शख्स चेयरमैन से हाथापाई करता दिखा। हंगामे के बाद बैठक स्थगित कर दी गई।
read more at News18 हिंदी


