राजस्थान में निर्वस्त्र कर घुमाई गई महिला को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर मिलेगी नौकरी
राजस्थान के प्रतापगढ़ ज़िले में जिस गर्भवती महिला को उसके पति ने निर्वस्त्र कर घुमाया था उसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर नौकरी देने के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी है। राज्य सरकार के अनुसार, पीड़िता को शिक्षा विभाग के स्थानीय राजकीय विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
read more at दिप्रिंट


