राजस्थान में पढ़ाई नहीं करने पर पिता ने 11वीं में पढ़ रही बेटी को बुरी तरह पीटा, हुई मौत
सिरोही (राजस्थान) में पढ़ाई नहीं करने को लेकर पिता द्वारा बुरी तरह पीटे जाने के बाद 11वीं की एक छात्रा की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, मारपीट में छात्रा को अंदरूनी चोटें आई थीं व अस्पताल पहुंचाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी 10वीं में तृतीय श्रेणी में पास होने को लेकर छात्रा को अक्सर डांटता था।
read more at News18 हिंदी


