राजस्थान में पत्नी की अंत्येष्टि के बाद शख्स ने की खुदकुशी, दर्ज हुआ था दहेज हत्या का केस
बीकानेर (राजस्थान) में एक शख्स ने अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद उसी श्मशान घाट पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल, शख्स की पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी जिसके बाद उसके मायके वालों ने शख्स व उसके परिवार पर दहेज को लेकर हत्या करने का केस दर्ज करवाया था।
read more at हिन्दुस्तान


