Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में पिता ने 9वीं की छात्रा से मोबाइल छीनकर उसे पढ़ने को कहा, छात्रा ने की आत्महत्या

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 20 February, 2024
अजमेर (राजस्थान) में पिता की डांट से नाराज़ भूमिका नामक 9वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के चाचा के अनुसार, भूमिका के पिता ने उसके पास से मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया था और उसे पढ़ने के लिए कहा था। भूमिका को गहलोत सरकार के समय फ्री स्मार्टफोन योजना के तहत मोबाइल मिला था।