Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में पुल से रेलवे ट्रैक के पास गिरी बस, 4 लोगों की हुई मौत व 28 घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 6 November, 2023
दौसा (राजस्थान) में रविवार देर रात 35 यात्रियों से भरी एक बस पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक के पास जा गिरी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हो गए। बस हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी और हादसे के बाद दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग ढाई घंटे बाधित रहा। बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर को झपकी आ गई थी।