राजस्थान में पुलिया पर पानी के तेज़ बहाव में रील्स बना रहे 2 युवक फंसे, क्रेन से किए गए रेस्क्यू
उदयपुर (राजस्थान) में मंगलवार को पुलिया पर बह रहे पानी में रील्स बनाने उतरे 2 युवक तेज़ बहाव के चलते एक घंटे तक फंसे रहे। सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के ज़रिए दोनों युवकों को बचाया। सिविल डिफेंस वॉलंटियर ने बताया कि 4-घंटे लगातार हुई बारिश के चलते वहां पानी का बहाव तेज़ हो गया था।
read more at ABP न्यूज़


