राजस्थान में पुलिस ने चलाया 'दारू नहीं, दूध से करें नववर्ष की शुरुआत' अभियान
जोधपुर (राजस्थान) में पुलिस ने नववर्ष का जश्न मनाने को लेकर 'दारू नहीं, दूध से करें नववर्ष की शुरुआत' अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों से शराब न पीने की अपील करते हुए स्टॉल लगाकर दूध बांटा जिसे लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की।
read more at News24 हिंदी


