Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में पुलिसकर्मियों ने थाने में तैनात कुक की बेटी की शादी में दिया ₹1.28 लाख का मायरा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 24 June, 2023
करौली (राजस्थान) के मासलपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने वहां कार्यरत लांगरी (कुक) नाहर सिंह की बेटी की शादी में करीब ₹1.28 लाख का मायरा दिया। इस राशि से उन्होंने दुल्हन को बर्तन, ज़ेवर, कपड़े, बेड, टीवी, फ्रिज समेत गृहस्थी का अन्य सामान भेंट किया। मायरे का सामान देखकर नाहर व उनकी बेटी समेत पूरा परिवार भावुक हो गया।