राजस्थान में पेपर लीक होने के बाद रद्द की गई सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए शनिवार को होने वाली सामान्य ज्ञान और साइकोलॉजी की परीक्षा को पेपर लीक होने की सूचना के बाद रद्द कर दिया है। उदयपुर के एसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुछ कैंडिडेट बस में पेपर हल करते मिले थे। मामले में 44 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


