Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने छुए बीजेपी प्रत्याशी के पैर

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 15 April, 2024
राजस्थान में रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत और बीजेपी प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी का काफिला आमने-सामने आ गया। इस दौरान वैभव ने लुम्बाराम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान वैभव ने लुम्बाराम से कहा, "आप हमारे बुज़ुर्ग हैं, आशीर्वाद रखिएगा।"
read more at X