Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे दंपति की हुई मौत, शराब के नशे में थे दोनों

short by खुशी / on Thursday, 4 January, 2024
कोटा (राजस्थान) में सर्दी से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे एक दंपति की दम घुटने से मौत हो गई है। गुरुवार सुबह दरवाज़ा नहीं खोलने पर आसपास के लोगों द्वारा खिड़की तोड़कर अंदर झांकने पर दोनों मृत पड़े मिले। बकौल रिपोर्ट्स, बुधवार रात शराब के नशे में दंपति अंगीठी पर नॉनवेज चढ़ाकर सो गया था।