Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बाल विवाह होने पर सरपंच व पंच होंगे ज़िम्मेदार: हाईकोर्ट

short by शिव / on Thursday, 2 May 2024
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राजस्थान में बाल विवाह ना हों। हाईकोर्ट ने कहा कि बाल विवाह रोकने में सरपंच और पंच असफल रहते हैं तो उन्हें बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा। बकौल हाईकोर्ट, बाल विवाह कम हुए हैं लेकिन बहुत काम करने की ज़रूरत है।