Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर एकसाथ फरार हुए 23 लड़के

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 12 February, 2024
जयपुर (राजस्थान) के बाल सुधार गृह के स्टोर रूम की खिड़की तोड़कर एकसाथ 23 लड़के फरार हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें से एक लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया है और अन्य लड़कों की तलाश की जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, फरार हुए लड़कों के खिलाफ लूट, हत्या व गैंगरेप की धाराओं में मामले दर्ज हैं।