Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बिजली बिल पर फ्यूल सरचार्ज को किया गया खत्म: सीएम गहलोत

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 10 August, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राज्य में कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर फ्यूल सरचार्ज को खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से राज्य सरकार पर ₹2,500 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। बकौल गहलोत, पहले 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज नहीं लगता था लेकिन अब यह पूरे बिल पर नहीं लगेगा।