राजस्थान में बिल्डर को मिले ईडी के फर्ज़ी नोटिस, दफ्तर में पेश होने पर हुआ खुलासा
सीकर (राजस्थान) में बनवारीलाल जांगिड़ नामक बिल्डर को स्पीड पोस्ट के ज़रिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 3 फर्ज़ी नोटिस मिलने का मामला सामने आया है। बनवारीलाल ने बताया कि पूछताछ के लिए दिल्ली में ईडी दफ्तर में पेश होने पर उन्हें इनके फर्ज़ी होने की जानकारी मिली। सीकर पुलिस के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
read more at News18 हिंदी


