Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बीजेपी नेता राधेश्याम गंगानगर का हुआ निधन, भैरोंसिंह शेखावत को हराया था चुनाव

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 16 February, 2024
राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता राधेश्याम गंगानगर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने उप-राष्ट्रपति रह चुके भैरोंसिंह शेखावत को साल 1993 में कांग्रेस के टिकट पर गंगानगर सीट से विधानसभा चुनाव हराया था। वह 1998 में गहलोत सरकार में आयुर्वेद राज्यमंत्री रहे थे और साल 2008 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी से विधायक बने थे।