राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल के सामने शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश
कोटा (राजस्थान) में गुरुवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कुलदीप शर्मा नामक शख्स ने राहुल गांधी के पास जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों द्वारा तुरंत ही आग बुझाने से कुलदीप को ज़्यादा झुलसने से बचा लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी की सावरकर पर की गई टिप्पणियों से कुलदीप नाराज़ था।
read more at News18 हिंदी


