Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 लोग किए गए गिरफ्तार

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 12 October, 2023
उदयपुर (राजस्थान) पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र की जा रही चेकिंग के दौरान 8 पिस्टल और 60 ज़िंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, हथियार अवैध तरीके से बिहार से मंगवाए गए थे और उन्हें उदयपुर व राजसमंद में ही डिलीवर करना था।