राजस्थान में मंच टूटने से कार्यकर्ताओं सहित नीचे गिरे मंत्री हीरालाल नागर, वीडियो आया सामने
सांगोद (राजस्थान) में गुरुवार को मंच टूटने से प्रदेश के राज्यमंत्री हीरालाल नागर अपने कुछ कार्यकर्ताओं सहित नीचे गिर गए जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना में 2-3 कार्यकर्ताओं को चोटें आईं जबकि मंत्री नागर बाल-बाल बच गए। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
read more at इंडिया टीवी


