राजस्थान में मंदिर के बाहर से चोरी हुए जज के बेटे के जूते, ढूंढने में जुटी पुलिस
जयपुर (राजस्थान) में मंदिर के बाहर से पॉक्सो कोर्ट के एक जज के बेटे के करीब ₹10,000 के जूते चोरी हो गए जिसको लेकर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इन जूतों की तलाश में जुट गई है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, यह चोरी 20 अगस्त को हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


