Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में मतदान के बीच पुलिसकर्मियों पर भड़के बीजेपी प्रत्याशी, की गाली-गलौज

short by अनिल कुमार / on Saturday, 25 November, 2023
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच शनिवार को लक्ष्मणगढ़ में 'फर्ज़ी' मतदान को लेकर बीजेपी प्रत्याशी सुभाष महरिया पुलिसकर्मियों से उलझ गए। घटना का सामने आए वीडियो में महरिया पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा में बात व गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। लक्ष्मणगढ़ सीट पर महरिया के खिलाफ कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा चुनावी मैदान में हैं।