राजस्थान में महिला आईपीएस अधिकारी को तबादले के बाद घोड़ी पर बिठाकर दी गई विदाई
दौसा (राजस्थान) ज़िले की एसपी व आईपीएस अधिकारी वंदिता राणा को तबादले के बाद मंगलवार को बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर कोतवाली से एसपी कार्यालय तक जुलूस निकालकर विदाई दी गई जिसकी तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। इस दौरान जगह-जगह पर लोगों व पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूलों की माला पहनाई। वंदिता ने कहा, "यहां मिले स्नेह को...नहीं भूलूंगी।"
read more at Public


