राजस्थान में मूक-बधिर दलित युवती से 5 लोगों ने कथित तौर पर किया गैंगरेप
बाड़मेर (राजस्थान) में एक 20-वर्षीय मूक-बधिर दलित युवती से 5 लोगों द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार सवार आरोपियों ने गुरुवार शाम घटना को अंजाम दिया जब युवती बकरियां चराने गई हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
read more at The Print


