राजस्थान में युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा, केस दर्ज
जोधपुर (राजस्थान) में एक युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिसकर्मी ने गाड़ी चलाते हुए फोन पर बात कर रहे युवक को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया।
read more at Times Now


