राजस्थान में रामदेवरा मेले के दौरान पुलिसकर्मी ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, वीडियो आया सामने
जैसलमेर (राजस्थान) के रामदेवरा मेले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया जिसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर अस्पताल व मेडिकल चौकियों को बंद कर दिया और आरोपी के निलंबन की मांग की। दरअसल, आरोपी पुलिसकर्मी ने डॉक्टर को मंदिर में बनी मेडिकल चौकी में घुसने से रोका था।
read more at Public


