राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी
राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने बताया कि मामले में गिरफ्तार महेंद्रगढ़ (हरियाणा) निवासी रामवीर नामक शख्स हत्याकांड के साज़िशकर्ताओं में शामिल था और उसने हत्या के दोनों आरोपियों के लिए जयपुर में सारी व्यवस्थाएं की थीं।
read more at जनसत्ता


