राजस्थान में रिश्वत में आईफोन लेते रंगे हाथों पकड़े गए दो पुलिसकर्मी
बहरोड़ (राजस्थान) में एसीबी ने 2 पुलिसकर्मियों को रिश्वत में आईफोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के एएसपी सुनील सिहाग के मुताबिक, आरोपियों ने रियल एस्टेट कंपनी के एक निदेशक को ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपी बनाने की धमकी देकर आईफोन व ₹15,000 की रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने पीड़ित को डमी फोन देकर भेजा था।
read more at X


