राजस्थान में रोडवेज़ बसों में 60-80 साल की उम्र के नागरिकों को अब मिलेगी 50% की छूट
राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया है कि राज्य में रोडवेज़ की साधारण और हाई-स्पीड श्रेणी की बसों में 60-80 साल की उम्र के नागरिकों को अब 50% की छूट मिलेगी। राज्य सरकार ने बजट में इन नागरिकों को मिल रही 30% की छूट को बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की थी जिसको लेकर मंगलवार को आदेश जारी हुआ।
read more at राजस्थान सरकार


