राजस्थान में पटरी पर पत्थर और सरिया देखने के बाद वंदे भारत के चालक ने रोकी ट्रेन
राजस्थान में उदयपुर-जयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रैक पर भीलवाड़ा में पत्थर और सरिया रखे होने का वीडियो सामने आया है। हालांकि, लोको पायलट को ट्रैक पर रखे पत्थर दिख गए व उसने ट्रेन रोककर हादसे को टाल दिया और पत्थरों को हटाकर ट्रेन रवाना हुई। रेलवे सुरक्षा बल घटना की जांच कर रहा है।
read more at लेटेस्टली


