राजस्थान में वसुंधरा राजे के करीबी व पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा एएसपी में हुए शामिल
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी व पूर्व परिवहन मंत्री रोहिताश शर्मा गुरुवार को चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी एएसपी (आज़ाद समाज पार्टी) में शामिल हुए। रोहिताश ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एएसपी ने रोहिताश को अलवर ज़िले के बानसूर सीट से प्रत्याशी बनाया है।
read more at हिन्दुस्तान


