राजस्थान में वृद्धा को मृत बताकर रोकी गई पेंशन, 85 वर्षीय पीड़िता ने मांगा अपना डेथ सर्टिफिकेट
दौसा (राजस्थान) में बादाम देवी नामक महिला को मृत बताकर उनकी पेंशन बंद कर दी गई जिसके बाद पीड़िता ने नगरपालिका से अपना मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा है। 85-वर्षीय पीड़िता ने शिकायत पत्र में कहा, "2003 से मुझे पेंशन मिल रही है...लेकिन जनवरी में मुझे मृत घोषित कर पेंशन रोक दी गई...₹6,000 की रिकवरी भी जारी हुई है।"
read more at इंडिया टीवी


