Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में व्हीलचेयर न मिलने पर बेटे को स्कूटर से अस्पताल की तीसरी मंज़िल पर ले गया शख्स

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 16 June, 2023
कोटा (राजस्थान) के एमबीएस अस्पताल में व्हीलचेयर न मिलने पर मनोज जैन नामक शख्स अपने बेटे को स्कूटर से ही तीसरी मंज़िल तक ले गया। मनोज अपने बेटे को स्कूटर पर बिठाकर लिफ्ट से तीसरी मंज़िल पर पहुंचे और इसी तरह नीचे भी आए लेकिन वापसी में उन्हें रोकने पर हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया।